UP News: राजा भैया की पत्नी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ पहुंची कोर्ट, जानिए क्या है मामला

विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ कोर्ट पहुंच गई हैं।

Update: 2023-09-11 05:01 GMT

कोर्ट पहुंची राजा भैया की पत्नी जानिए क्या है मामला।

Raja Bhaiya: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुण्डा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ कोर्ट पहुंच गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विट कर दी है। उन्होंने ट्विट में लिखा है कि मैंने अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में मामला दर्ज करा दिया है। लखनऊ में सुनवाई है। उन्होंने यह भी लिखा कि धोखाधड़ी के इतने पुख्ता सबूत हैं कि तय समय के भीतर फैसला आएगा। नियति का चक्र अब चल चुका है।

इस ट्विट के जवाब में अक्षय प्रताप सिंह ने लिखा है कि आप ट्विटर पर यूपी पुलिस से इंसाफ मांग रही हैं। यह भी बता देतीं कि आपने दिल्ली में हमारे, इंद्रदेव पटेल, रामदेव सहित राजा भैया के छह सहयोगियों पर पहले ही एफआईआर दर्ज करा रखी है। हम भी चाहते हैं कि सच सामने आए। सांच को आंच नहीं।

जानिए क्या है मामला

भानवी सिंह की तरफ से अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दर्ज कराई गई एफआईआर में फर्जी सिग्नेचर के जरिए शेयर हथियाने का आरोप लगाया है। उन्होंने श्री द प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड में धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है। राजा भैया और अक्षय प्रताप के परिवारों के बीच 3 पीढ़ियों से दोस्ती चली आ रही है। इसके साथ ही , इंद्र देव पटेल, उमेश सिंह, हरिओम शंकर अरुण रस्तोगी, रामदेव यादव को भी अभियुक्त बनाया गया है।

सांसद भी रह चुके हैं अक्षय प्रताप

अक्षय प्रताप सिंह गोपाल सांसद भी रह चुके हैं।। वो 3 बार एमएलसी और एक बार सांसद रह चुके हैं।

राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से 2022 में मांगा था तलाक

राजा भैया की भानवी सिंह के साथ शादी करीब 28 वर्ष पहले हुई थी। भानवी सिंह भदरी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। दोनों के चार बच्चे भी हैं। राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से वर्ष 2022 में तलाक मांगा था। उन्होंने कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि भानवी सिंह ने ससुराल छोड़ दिया है। भानवी ससुराल नहीं आना चाहती हैं। भानवी सिंह गलत आरोप लगाकर उनके परिवार की छवि को खराब कर रही हैं। मौजूदा वक्त में राजा भैया और भानवी सिंह का मामला कोर्ट में है।

Also Read: स्वामी प्रसाद मौर्या ने फिर दिया विवादति बयान, कहा- बीजेपी और RSS ईस्ट इंडिया कंपनी से भी ज्यादा खतरनाक

Tags:    

Similar News