शिवपाल यादव ने बोला ओपी राजभर पर हमला, कहा सबसे बहरुपिया हैं ओपी राजभर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ओम प्रकाश राजभर पर हमला बोला है।

Update: 2023-09-08 03:59 GMT

शिवपाल ने बोला ओपी राजभर पर हमला।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ओम प्रकाश राजभर पर जमकर हमला बोला है। शिवपाल यादव गुरुवार को मैनपुरी के समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राजनीति के सबसे बड़ा बहरूपिया ओपी राजभर हैं। उनमें स्थायित्व नहीं है। उनको तो केवल कुर्सी चाहिए। समाज के हालातों से उनको कोई मतलब नहीं है। विपक्ष के गठबंधन के इंडिया नाम से भाजपा घबरा गई है।

शिवपाल यादव ने आगे कहा कि घोसी के उपचुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को नकार दिया है। भाजपा मतगणना में बेईमानी करके चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा की शुरू से ही बेईमानी की मंशा रहती है और बेईमानी करते भी है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मतगणना में बेईमानी को रोकेंगे। वह खुद आजमगढ़ में रहेंगे,और पदाधिकारियों सहित विधायक मऊ की सीमा पर डटे रहेंगे।

सभी धर्मों का सम्मान करती है समाजवादी पार्टी-शिवपाल यादव

पुर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी धर्मो का सम्मान करती है। समाजवादी लोग धर्मनिरपेक्ष हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भारतीय जनता पार्टी से मिली हुई हैं। वह पहले भाजपा से दूरिया बनाएं तब बात बनें। उन्होंने कहा कि इंडिया और भारत दोनों का नाम सविधान में है। जब सविंधान में नाम है तब भी हटाने की बात कर रहे हैं। नाम हटाने से कुछ नही होगा। 2024 में यह लोग खुद ही हट जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चनाव में उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के लोग भारतीय जनता पार्टी को हटाएंगे।

Also Read: सनातन धर्म विवाद पर आई बीजेपी नेता अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा अपर्णा यादव ने

Tags:    

Similar News