सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर...

Update: 2023-09-03 07:36 GMT

सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत।

Sonia Gandhi News: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की अचानक तबियत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती किया गया है। कल यानि कि शनिवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षण थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सोनिया डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वहीं उनकी तबियत अब ठीक बताई जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले मार्च में सोनिया गांधी की तबियत खराब होने के चलते उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, एक दिन बाद जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष की तबियत कोविड होने के बाद से लगातार बिगड़ रही है। फिलहाल राहुल गांधी ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना है।

मुंबई में विपक्षी नेताओं की बैठक में शामिल हुई थी सोनिया गांधी

आपको बता दें कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के कारण कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी फिलहाल राजनीति में काफी एक्टिव दिख रही हैं। हाल ही में सोनिया गांधी मुंबई में आयोजित हुई विपक्ष नेताओं की बैठक में शामिल हुईं थीं। बता दें कि इंडिया अलायंस की मुंबई में यह तीसरी बैठक थी। इससे पहले बंगलूरू में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में सोनिया गांधी शामिल हुईं थी।

Also Read: कान्हा के स्वागत के लिए सज रही भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा, 7 सितंबर को मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व

Tags:    

Similar News