सुपरस्टार रजनीकांत ने अयोध्या में किए रामलला के किए दर्शन, बोले-बहुत भाग्यशाली हूं
दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर यूपी आए हैं। पढ़िए पूरी खबर..
रजनीकांत ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन।
UP News: दक्षिण भारत से लेकर पूरे भारत में अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे तो उन्होंने अपने नाम के आगे एक और सुनहरा संदर्भ जोड़ दिया। इस दौरान रजनीकांत दक्षिण भारत के ऐसे पहले सुपरस्टार बन गए जो महज दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे। उन्होंने अयोध्या पहुंचकर रविवार को हनुमानगढ़ी के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में जाकर दर्शन और विधिविधान से पूजन किया। साथ ही राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे भव्य राम मंदिर भी देखा। इसीलिए दर्शन करने के बाद निकलते ही उन्होंने बोल दिया बहुत भाग्यशाली हूं जो प्रेरणा थी वह पूरी हुई।
रजनीकांत की अयोध्या की धार्मिक यात्रा के बहुत बड़े मायने हैं। अयोध्या उत्तर भारत की आध्यात्मिक और संस्कृत राजधानी मानी जाती है। जिन भगवान श्री राम के मंदिर में रजनीकांत ने माथा टेका उन्हीं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने उत्तर से दक्षिण जाकर रामेश्वरम में शिव का स्थापना किया था और पूजन किया था। इसीलिए अयोध्या के संतों का मानना है कि रजनीकांत की यात्रा से उत्तर और दक्षिण भारत के लोगों में आपसी मैत्री भाव प्रगाढ़ होगा। सामाजिक, समरसता, राष्ट्रीय एकता और सद्भावना के लिए पूरे भारत को एक सूत्र में जोड़ने के लिए रजनीकांत की यात्रा एक मजबूत सेतु का भी निर्माण करेगी।
वहीं रजनीकांत के अयोध्या दौरे को लेकर बीजेपी के पूर्व सांसद रामविलास दास वेदांती ने कहा कि देखिए अयोध्या उत्तर भारत की आध्यात्मिक राजधानी है सांस्कृतिक राजधानी है। भगवान राम ने त्रेता में उत्तर से दक्षिण जाकर के दक्षिण में रामेश्वरम के शिव की स्थापना किया था और तब से दक्षिण भारत के लोग अयोध्या नगरी में आते थे। मुझे आज बड़ी प्रसन्नता हुई कि रजनीकांत जी दक्षिण भारत से उत्तर भारत में अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।