चांद के बेहद करीब है चंद्रयान-3, वाराणसी के हनुमान मंदिर में होगी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए विशेष पूजा

भारत के चंद्रयान 3 की सफलता पर देश-दुनिया की नजरें टिकी हुई है। जिसे लेकर अब भारत में पूजा और प्रार्थनाओं का भी दौर शुरू हो गया है। पढ़िए पूरी खबर..

Update: 2023-08-22 02:53 GMT

चंद्रयान-३।

Mission Chandrayaan 3: भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बेहद करीब पहुंच चुका है। कल यानी कि 23 अगस्त की शाम को ISRO इसकी सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा, जिस पर पूरे देश और दुनिया का नजरें टिकी हुई हैं। चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूरे देश में पूजा और दुआ का भी दौर शुरू हो गया है। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए धर्म नगरी वाराणसी के हनुमान मंदिर में भी पूजा पाठ का विशेष इंतजाम किया गया है। इसके लिए बुधवार जिस दिन चंद्रयान 3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिग कराई जाएगी उस दिन सुबह 8 बजे से हनुमान जी से विशेष प्रार्थना की जाएगी।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में मैदागिन क्षेत्र के भारतेंदु पार्क स्थित श्री मंसापूरण हनुमान मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा और मिशन की सफलता के लिए राम भक्त हनुमान जी महाराज से विशेष प्रार्थना की जाएगी। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में हनुमान भक्त पहुंचेंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

23 अगस्त शाम को होगी लैंडिंग

भारत का मिशन चंद्रयान 3 अब सफलता के बेहद करीब है। कल 23 अगस्त की शाम को साढ़े पांच बजे के बाद से साढ़े छह बजे के बीच चंद्रयान 3 का लैंडर किसी भी वक्त चांद की सतह पर उतरेगा। ये लैंडर पूरी तरह से ऑटोमैटिक है ऐसे में चांद की सतह पर पहले वो खुद जगह खोजेगा और फिर लैंड करेगा। भारत के चंद्रया 3 की खास बात ये है कि ये चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा, जहां पर आज तक कोई देश के नागरिक या किसा का कोई यान ही जा पाया है। ऐसे में इसे लेकर देश-दुनिया की और भी ज्यादा उत्सुकता बनी हुई है।

दुनिया की नजरें भारत के मिशन चंद्रयान-3 पर

वैज्ञानिक मानते हैं कि चंद्रमा पर इतने गहरे गड्ढे भी हैं, जहां अरबों वर्षों से सूरज की रोशनी नहीं पहुंची है। इन क्षेत्रों में तापमान आश्चर्यजनक रूप से माइनस 248 डिग्री सेल्सियस (-414 फारेनहाइट) तक गिर जाता है। नासा के मुताबिक, चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव रहस्य, विज्ञान और उत्सुकता से भरा है। यहीं इसी के आस पास चंद्रयान-3 उतरेगा। जिससे बहुत सारी जानकारियां हासिल होंगी, जिसको लेकर पूरी दुनिया की नजर भारत के मिशन चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं।

Also Read: नई बैंक ब्याज दरें आज से शुरू, ग्राहकों को मिलेगा अधिक लाभ

Tags:    

Similar News