यूपी में चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर बच्चों में दिखाई दिया भारी उत्साह, सभी में दिखा अद्भुत नजारा

Update: 2023-08-23 06:27 GMT

Chandrayaan 3 landing celebration prep UP: चंद्रयान 3 की लैंडिंग दिखाने के लिए सभी स्कूल अब कमर कस चुके हैं। लखनऊ में लगभग 7 लाख बच्चे चंद्रमा को लाइव देखेंगे। लखनऊ के 1619 प्राइमरी स्कूलों के बच्चों शहर में सैकड़ो स्कूल मून मिशन से जुड़ी इस लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखने के लिए काफी उत्साह से भरे हुए हैं।

Chandrayaan 3 Landing: भारत का चंद्रयान 3 इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा में छाया हुआ है।ऐसा इसलिए क्योंकि आज 23 जुलाई को भारतीय स्पेस एजेंसी यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो इतिहास रचने जा रहा है.चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर आज शाम करीब 18:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर कदम रखेगा. इसरो ने कहा है कि मिशन तय समय पर होगा. यूपी के सभी स्कूल और मदरसो में इसका सीधा प्रसारण भी दिखाया जाएगा। यह ऐतिहासिक मौका है जिसे देशभर में स्कूल के बच्चे भी देख पाएंगे। खास तौर से विज्ञान के छात्रों के लिए यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि होगी स्कूली बच्चों खासकर विज्ञान के छात्रों को बड़ी बेकरारी के साथ चंद्रयान 3 की लैंडिंग का इंतजार है.

देशभर में बना हुआ है उत्साह

देशभर के लाखों स्कूली बच्चे छात्र-छात्राएं चंद्रयान-3 के उतरने का इंतजार कर रहे हैं और वह इस प्रक्रिया को जानने और समझने के लिए भी काफी उत्सुक है। इन सभी को चंद्रमा से जुड़े हुए बेहद खास तस्वीरों को देखने का भी मौका मिलेगा। इसके लिए देशभर में अलग-अलग तैयारी भी की गई है।यदि इस मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग सफल रही तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला पहला देश बन जाएगा.

यूपी में दिखा कुछ अलग नजारा

यूपी के बाराबंकी जिले में स्टूडेंट्स काफी उत्साहित हैं। यहां के एक कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने चंद्रयान डे सेलिब्रेट कर डाला है। बच्चों ने स्कूल में चंद्रयान की रंगोली भी बनाई है। शिक्षकों की देखरेख में चंद्रयान को ले जाने वाले रॉकेट का मॉडल स्पेस लैंडर रोवर बनाया है।

इसके साथ ही चंद्रमा पर उतरने के बाद तक क्या कुछ होगा उसे अपनी कल्पना के नजरिए और क्षमता से साकार करके दिखाया है. शिक्षकों ने प्रोजेक्टर लगाकर एस्ट्रोनॉमी की वर्कशॉप कराई. और छात्रों को चांद की बारीकियों से रूबरू कराया.

लखनऊ में 7 लाख स्कूली बच्चे देख पाएंगे चंद्रयान की लैंडिंग को

चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाने के लिए सभी स्कूल अब तैयार हैं वही लखनऊ में 7 लाख से ज्यादा बच्चे इसे लाइव देखेंगे स्कूल के 1619 प्राइमरी स्कूलों आर्ट कस्तूरबा गांधी स्कूलों और यूपी बोर्ड और सीबीएसई के 250 के करीब स्कूल लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण देख पाएंगे.

मिठाई बांटने की तैयारी

लखनऊ में चंद्रयान-3 की सफलता पर लखनऊ में मिठाई बांटने की तैयारी की जा चुकी है इस मिशन को लीड करने वाले रितु करीघाल के नवयुग विद्यालय पर जश्न का माहौल है. नवयुग कन्या विद्यालय में मिठाईयां बंटेगी. यहां की शिक्षिकाओं में उत्साह की लहर दिख रही है.

आज हमारा देश विज्ञान की ओर काफी तेजी से बढ़ रहा है या पूरे देश के लिए काफी गर्व की बात है।चंद्रयान तीन बुधवार को चंद्रमा पर उतरेगा। इसका सीधा प्रसारण शाम 5.27 बजे से ISRO की वेबसाइट और इसरो के यूट्यूब चैनल समेत अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा.

Tags:    

Similar News