एशियन गेम्स में कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, ईरान को दी मात

भारत और ईरान के बीच एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल मुकाबला खेला गया। मैच के अंत में पॉइंट को लेकर मैट पर भारी विवाद हुआ। मैच को करीब घंटे पर रोका गया। लेकिन अंत में भारतीय टीम ने मुकाबला जीतकर गोल्ड अपने नाम किया।

Update: 2023-10-07 09:49 GMT

एशियन गेम्स में भारत और ईरान के बीच कबड्डी का मुकाबला हुआ। इसे भारतीय टीम ने अपने नाम कर गोल्ड मेडल जीता। लेकिन मैच में भारी विवाद हुआ। मुकाबला खत्म होने में सिर्फ 65 सेकेंड बचे थे। मैच का स्कोर 28-28 था। इस समय भारतीय टीम के कप्तान पवन सेहरावत रेड करने के लिए जाते हैं। यह डू एंड डाई रेड था। यानी इसमें पवन को किसी भी कीमत पर पॉइंट लेना था। ईरानी डिफेंडर को टच करने की कोशिश में पवन लॉबी में चले गए। उनके बाद मैट पर मौजूद ईरान के 4 खिलाड़ी भी लॉबी में आ गए।

मैच के दौरान हुई बहस

भारतीय कबड्डी टीम का दावा था कि पवन सेहरावत बिना किसी खिलाड़ी को टच किए लॉबी में गए हैं तो वह आउट हैं। लेकिन इसके साथ ही ईरान के चारों डिफेंडर भी आउट हैं। रेफरी ने पहले दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिया। भारत ने इसके बाद विरोध शुरू कर दिया। फिर रेफरी ने भारत को तीन जबकि ईरान को एक पॉइंट दिया। इसके बाद ईरान ने विरोध किया तो रेफरी ने काफी बातचीत के बाद 1-1 फैसला किया। इसके बाद टीम इंडिया के कोच कबड्डी के भास्करन ने ऑफिशियल्स से बहस कर दी। काफी देर विवाद चलने के बाद रेफरी ने भारत को चार और ईरान को एक पॉइंट दिया। फिर ईरान की टीम ने विरोध शुरू कर दिया। अंत में भारत को तीन और ईरान को एक पॉइंट दिया गया। नियम यही था और इसी वजह से ईरान को सहमत होना पड़ा। फिर जानकर मैच दोबारा शुरू हो पाया।

भारत के पक्ष में आया फैसला

भारत को तीन पॉइंट मिलने के बाद स्कोर 31-29 हो गया। अगले रेड में भारतीय डिफेंडर ने ईरान के रेडर को आउट कर दिया। अगला रेड मैच का आखिरी रेड था और इसमें भारतीय रेडर ने पॉइंट लेकर मुकाबले को 33-29 कर दिया। इसके बाद रेफरी ने मैच खत्म होने की घोषणा कर दी। इस जीत के साथ ही भारत ने गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया। 2018 एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत को ईरान के खिलाफ हार मिली थी। भारत ने एक बार फिर एशियन गेम्स में कबड्डी की बादशाहत हासिल कर ली है।

Also Read: अक्षय कुमार और शहनाज गिल की फिल्में के बीच टक्कर, सामने आए आकंडे

Tags:    

Similar News