राजस्थान में जमकर गरजी प्रियंका गांधी, महिलाओं को 500 रूपए में सिलेंडर और 10000 सालाना देने का किया वादा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज झुंझुनूं के अरड़ावता गांव पहुंची। प्रियंका गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला की प्रतिमा अनावरण किया। इस अवसर पर सीएम अशोक गहलोत ने दो गारंटियां दी। पहली 1.4 करोड़ को 500 रुपए में गैस सिलेंडर व दूसरी हर गृहणी को सालाना ₹10000 देने का वादा किया। इसके बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी कहा झुंझुनूं ने देश को कई बड़े उद्योगपति दिए हैं।

Update: 2023-10-25 11:24 GMT

सिर्फ दो उद्योगपतियों का कर रही है प्रोत्साहन - प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि आज की सरकार सिर्फ दो उद्योगपतियों का प्रोत्साहन कर रही है। देश के बंदरगाह, एयरपोर्ट और जितने बड़े पीएसयू (पब्लिक सेक्टर यूनिट) थे, सब उन्हें दे रहे हैं। आप बच्चों को पढ़ा रहे हैं। लेकिन एक ऐसी सरकार है जो रोजगार बना ही नहीं रही। ऐसी सरकार होगी तो आपके बच्चों के भविष्य का क्या होगा।

प्रियंका गांधी ने पूछा, आप नेता से क्या चाहते हैं?

झुंझुनूं के अरड़ावता गांव में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से पूछा आप नेता से क्या चाहते हैं। जो नेता देश या प्रदेश को चलता है, उसे गहरी समझ होनी चाहिए। भविष्य में क्या बनाना चाहते हैं। ये जो विजन है उसी से विकास होता है। अगर एक ऐसा नेता प्रदेश को चला रहा है कि जिसका विजन नहीं है तो आप कितना पढ़ लें आपको रोजगार नहीं मिलेगा।

Also Read: पाकिस्तानी टीम में हो सकता है बड़ा बदलाव, बाबर आजम को मिल सकती है कप्तानी से छुट्टी

पीसीयू कम्पनियां बंद हो रहीं हैं - प्रियंका गांधी

झुंझुनूं के अरड़ावता गांव में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बरसते हुए कहा केंद्र के पास रोजगार को लेकर कोई रोड़मैप नहीं है। जो भी शिक्षण संस्थान है उसे निजी संस्थाओं को सौंप रहे हैं। पीसीयू कम्पनियों को बंद कर रहे हैं। पीसीयू रोजगार मिलने की सबसे बड़ी वजह है। खेती किसानी दूसरी वजह है। पर केंद्र सबमें अड़ंगें लगा रही है।

Also Read: आजम खान से मिलने जेल पहुंचे कांग्रेस नेता अजय राय, मुस्लिमों को अपनी तरफ करने की हो रही कोशिश

Tags:    

Similar News